प्रश्न-27 जुलाई, 2020 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने किसकी पुण्य तिथि पर नवाचार प्रतियोगिता ‘डेयर टू ड्रीम 2.0’ का शुभारंभ किया?
(a) होमी जहांगीर भाभा
(b) मेघनाथ साहा
(c) डॉ. अब्दुल कलाम
(d) विक्रम साराभाई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 27 जुलाई, 2020 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कलाम की 5वीं पुण्य तिथि पर नवाचार प्रतियोगिता ‘डेयर टू ड्रीम 2.0’ (Dare To Dream 2.0) का शुभारंभ किया।
- डेयर टू ड्रीम 2.0 देश के इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स को रक्षा व अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई एक नवाचार प्रतियोगिता है।
- इस प्रतियोगिता में एक विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन के बाद विजेताओं का चयन किया जाएगा।
- पुरस्कार की धनराशि के रूप में विजेता स्टार्टअप को 10 लाख रुपये और व्यक्तिगत श्रेणी में 5 लाख रुपये तक दिए जाएंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के आह्वान के बाद देश में नवाचार हेतु व्यक्तियों एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देने तथा उभरती हुई प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहन के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…