नवयुग पालिका योजना

प्रश्न – 23 मार्च, 2026 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर की गई नवयुग पालिका योजना के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें –

  1. यह योजना केवल नगर निगमों के लिए है।
  2. इसमें नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को प्राथमिकता दी गई है।
  3. यह केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त योजना है।
    सही विकल्प चुनिए:
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 2 और 3 (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 23 मार्च, 2026 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा प्रदेश के जनपद मुख्यालय के नगरीय निकायों (नगर निगम को छोड़कर) को विकसित किए जाने हेतु नवयुग पालिका योजना को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस परियोजना समयावधि 5 वर्ष (वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30) तक होगी।
  • इस योजना के तहत प्रदेश के 58 जिला मुख्यालयों में स्थित नगरीय निकायों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्‍जित किया जाएगा।
  • राज्य सरकार ने पहली बार नगर निगमों से इतर शहरी निकायों विशेषकर जिला मुख्यालयों स्थित नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों को प्राथमिकता दी है।
  • इस योजना में 55 नगर पालिका परिषदें, 3 नगर पंचायतें और गौतमबुद्धनगर की निकायों विशेषकर जिला मुख्यालयों दादरी नगर पालिका परिषद शामिल हैं।
  • योजना में सम्मिलित 58 नगरीय निकायों हेतु प्रतिवर्ष 583.20 करोड़ रुपये और 5 वर्षों में कुल 2916 करोड़ रुपये की धनराशि का व्यय भार संभावित है।
  • यह पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना है, जिसमें केंद्र सरकार की कोई भागीदारी नहीं है।
  • वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना हेतु कुल 145 करोड़ रुपये की धनराशि की व्यवस्था की गई है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य नगरीय निकायों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना तथा नागरिकों के जीवन स्तर (ईज ऑफ लिविंग) में सुधार लाना है।
  • इसके तहत सड़कों, जल निकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं का व्यापक विकास किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.freepressjournal.in/uttar-pradesh/up-cabinet-approves-navayug-palika-yojana-to-boost-urban-infrastructure-across-districts