नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित

प्रश्न – 28 मई, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(1) इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 100 रुपये का स्मारक सिक्‍का एवं डाक टिकट जारी किया।
(2) लोक सभा अध्यक्ष की कुर्सी के पास स्थापित सेंगोल (राजदंड) का संबंध चोल साम्राज्य से है।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों
(d) उपर्युक्‍त में से कोई नहीं
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

  • अंग्रेजों से सत्ता हस्तांतरण के समारोह में इस्तेमाल किए जाने के बाद से इसे इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के आनंद भवन संग्रहालय की नेहरू गैलरी में रखा गया था।
  • गौरतलब है कि 10 दिसंबर, 2020 को भारतीय संसद की नई इमारत का शिलान्‍यास किया गया था।
  • इसमें लोकसभा कक्ष की विषय-वस्तु राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आधारित है।
  • राज्यसभा कक्ष राष्ट्रीय पुष्प कमल की विषय -वस्तु पर आधारित है।
  • पर्यावरण अनुकूल इस भवन की प्‍लेटिनम रेटिंग की गई है।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/new-parliament-building-inauguration-live-prime-minister-narendra-modi-in-delhi-for-ceremony/article66903230.ece