नल्लमाला टाइगर रिजर्व में लगभग 1,400 वर्षों पुराने शिलालेखों की खोज

प्रश्न – नल्लमाला क्षेत्र में खोजे गए शैल चित्रों के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. ये शैल चित्र कृष्णा नदी के किनारे स्थित गुफाओं में पाए गए।
  2. प्रारंभिक आकलन के अनुसार ये चित्र मेगालिथिक और प्रारंभिक ऐतिहासिक काल से संबंधित हो सकते हैं।
  3. ये चित्र लगभग 1400 ईस्वी के आसपास के माने गए हैं।
    सही उत्तर चुनिए-
    (a) केवल 1
    (b) केवल 1 और 2
    (c) केवल 2 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 13 जून, 2026 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की अभिलेख शाखा ने नल्लमाला-नागरजुनासागर-श्रीशैलम टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय सर्वेक्षण के दौरान महत्वपूर्ण खोजों की जानकारी दी।
  • इस सर्वे में प्राचीन मानव बसावट के प्रमाण मिले हैं, और लगभग 1,400 वर्षों पुराने शिलालेखों की खोज की गई है।
  • एएसआई की टीम, जिसका नेतृत्व अभिलेख निदेशक के. मुनिरत्नम रेड्डी ने किया, ने नल्लमाला टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में अलटम गांव के पास कृष्णा नदी के किनारे स्थित गुफाओं में शैल चित्रों और ज्यामितीय आकृतियों की पहचान की।
  • प्रारंभिक आकलन के अनुसार ये चित्र मेगालिथिक और प्रारंभिक ऐतिहासिक काल, लगभग 1500 ईसा पूर्व, से संबंधित हो सकते हैं।
  • टीम ने 13 जून, 2026 को येर्रागोंडापालेम रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में सात शिलालेखों की प्रतिलिपि भी तैयार की।
  • ये शिलालेख दूसरी शताब्दी ईस्वी से लेकर 16वीं शताब्दी ईस्वी तक के हैं।
  • एएसआई अधिकारियों के अनुसार, सातवाहन काल के शिलालेख प्राकृत भाषा में ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं।
  • वहीं बाद के शिलालेख तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में हैं, और इनमें आठवीं से 16वीं शताब्दी ईस्वी के बीच प्रचलित लिपि-रूपों की झलक मिलती है।
  • मुनिरत्नम रेड्डी ने जानकारी दी कि 11 जून से 13 जून, 2026 तक तीन दिवसीय सर्वेक्षण में टीमों ने दूसरी शताब्दी ईस्वी से लेकर 16वीं शताब्दी ईस्वी तक के – नल्लमाला रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में पहचाने गए 25 शिलालेखों का दस्तावेजीकरण और प्रतिलिपि तैयार की है।
  • ये शिलालेख सातवाहन, पूर्वी चालुक्य, कल्याणी चालुक्य, पोटापी चोल, काकतीय, रेड्डी शासक और विजयनगर साम्राज्य सहित कई प्रमुख राजवंशों से संबंधित हैं।
  • यह खोज नल्लमाला क्षेत्र के प्राचीन इतिहास, सांस्कृतिक विकास और मानव बसावट की निरंतरता को समझने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/asi-survey-uncovers-25-inscriptions-ancient-rock-art-in-nallamala-tiger-reserve/article71097439.ece

https://www.newindianexpress.com/states/andhra-pradesh/2026/Jun/14/asi-survey-uncovers-ancient-rock-art-inscriptions-in-andhras-nallamala-forest