प्रश्न – -‘नलम टीएन’ (Nalam TN) डिजिटल पोर्टल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका शुभारंभ 14 जुलाई, 2026 को चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज परिसर में किया गया।
(b) इसे तमिलनाडु स्वास्थ्य फाउंडेशन के अंतर्गत एक गैर-लाभकारी पहल के रूप में विकसित किया गया है।
(c) पोर्टल के माध्यम से केवल राज्य सरकार ही सरकारी अस्पतालों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सकेगी।
(d) पोर्टल से प्राप्त कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं सामाजिक उत्तरदायित्व कोष का
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 जुलाई, 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ‘नलम टीएन’ (Nalam TN) डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया।
- मुख्यमंत्री ने पोर्टल के लोगो का भी अनावरण किया।
- इस पहल का उद्देश्य राज्य के सरकारी अस्पतालों में आधारभूत संरचना और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
- ‘नलम टीएन’ को तमिलनाडु स्वास्थ्य फाउंडेशन के अंतर्गत एक गैर-लाभकारी पहल के रूप में विकसित किया गया है।
- इसके माध्यम से औद्योगिक संस्थान, कारोबारी समूह, धर्मार्थ संस्थाएं, मेडिकल कॉलेजों के पूर्व छात्र और आम नागरिक अपनी पसंद के सरकारी अस्पताल को सीधे आर्थिक सहायता दे सकेंगे।
- पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) और सामाजिक उत्तरदायित्व कोष का उपयोग सरकारी अस्पतालों की आधारभूत संरचना, चिकित्सा उपकरणों तथा उपचार सुविधाओं को उन्नत करने में किया जाएगा।
- सरकार के अनुसार, पूरी दान प्रक्रिया सुरक्षित, उत्तरदायी और पारदर्शी होगी।
- इस अवसर पर मुख्यमंत्री विजय ने कार्यक्रम में 139.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए चिकित्सा भवनों और आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों को जनता को समर्पित किया।
- इनमें विभिन्न जिलों के सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-स्वास्थ्य केंद्र, गहन चिकित्सा इकाइयां और आधुनिक चिकित्सा उपकरण शामिल हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…