नया स्पोर्ट्स ड्रिंक ‘स्पिनर’

प्रश्न – रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने किस प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी के सहयोग से नया स्पोर्ट्स ड्रिंक ‘स्पिनर’ लॉन्च किया है?
(a) सचिन तेंदुलकर (b) विराट कोहली
(c) मुथैया मुरलीधरन (d) महेंद्र सिंह धोनी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 फरवरी, 2025 को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपने नए स्पोर्ट्स ड्रिंक ‘स्पिनर’ को लॉन्च करने की घोषणा की।
  • इस स्पोर्ट्स ड्रिंक को पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर और श्रीलंका के वर्तमान कोच मुथैया मुरलीधरन के साथ मिलकर बनाया गया है।
  • यह किफायती मूल्य 10 रुपये में उपलब्ध होगा।
  • यह पहली बार है जब कोई स्पोर्ट्स ड्रिंक इतनी कम कीमत पर पेश की जा रही है।
  • यह पेय अगले तीन वर्षों में 1 बिलियन डॉलर तक की स्पोर्ट्स पेय श्रेणी बनाने की मुहिम का नेतृत्व करेगा।
  • इस पेय पदार्थ ब्रांड ने लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस जैसी शीर्ष आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ साझेदारी की है।
  • यह स्पोर्ट्स ड्रिंक तीन स्वादों में उपलब्ध है – लेमन, ऑरेंज और नाइट्रो ब्लू।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/companies/news/reliance-launches-spinner-sports-drink-with-muttiah-muralitharan-125021001021_1.html

https://economictimes.indiatimes.com/industry/cons-products/food/reliance-enters-sports-drinks-market-with-spinner-priced-at-rs-10/articleshow/118117134.cms