प्रश्न – निम्न में से सिंदूर ब्रिज (पूर्व कर्नाक ब्रिज) के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) सिंदूर ब्रिज मुंबई के मस्जिद बंदर स्टेशन के पास स्थित है और यह पी. डी’मेलो रोड को व्यावसायिक क्षेत्रों से जोड़ता है।
(b) इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 328 मीटर है, जिसमें से 70 मीटर रेलवे की सीमा के अंतर्गत आता है।
(c) पुल में प्रयुक्त प्रत्येक स्टील गर्डर की लंबाई 550 मीटर है।
(d) 10 जुलाई, 2025 को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नए कर्नाक ब्रिज (Carnac Bridge), जिसका नाम अब ‘ ऑपरेशन सिंदूर ‘ के नाम पर सिंदूर ब्रिज रखा गया है, का उद्घाटन किया।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 जुलाई, 2025 को मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नए कर्नाक ब्रिज (Carnac Bridge), जिसका नाम अब ‘ ऑपरेशन सिंदूर ‘ के नाम पर सिंदूर ब्रिज रखा गया है, का उद्घाटन किया।
- कर्नाक ब्रिज का नाम बदलकर सिंदूर ब्रिज (Sindoor Bridge) इसलिए रखा गया था ताकि उस इतिहास को मिटाया जा सके, जब ब्रिटिश गवर्नर कारनैक ने भारतीयों पर अत्याचार किए थे।
- पुनर्निर्मित कर्नाक ब्रिज मुंबई के पूर्व और पश्चिम हिस्सों को जोड़ता है
- यह फ्लाईओवर मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन के पास स्थित है और पी. डी’मेलो रोड को क्रॉफर्ड मार्केट, कलबादेवी और मोहम्मद अली रोड जैसे व्यस्त वाणिज्यिक केंद्रों से जोड़ता है।
- पुराने 154 साल पुराने कर्नाक ब्रिज को अगस्त 2022 में सेंट्रल रेलवे द्वारा असुरक्षित घोषित कर गिरा दिया गया था।
- इस पुल को पहले कार्नेक ब्रिज के नाम से जाना जाता था।
- इसका नाम बंबई प्रांत के पूर्व गवर्नर जेम्स रिवेट कर्नाक के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने वर्ष 1839 से 1841 तक इस पद पर कार्य किया था।
- इस पुल की कुल लंबाई 328 मीटर है।
- इसमें से 70 मीटर रेलवे की सीमा के अंदर है।
- पुल में दो स्टील के गर्डर हैं।
- प्रत्येक गर्डर 550 मीट्रिक टन का है।
- ये 70 मीटर लंबे, 26.5 मीटर चौड़े और 10.8 मीटर ऊंचे हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…