‘नम्मा मेट्रो’ के पहले चरण का उद्घाटन

President of India dedicates the Metro Phase –I Project to the people of Karnataka and Bengaluru

प्रश्न-हाल ही में किसने बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. की ‘नम्मा मेट्रो’ के पहले चरण का उद्घाटन किया?
(a) नरेंद्र मोदी
(b) प्रणब मुखर्जी
(c) सुरेश प्रभु
(d) मनोज सिन्हा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 जून, 2017 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉरपोर्रेशन की ‘नम्मा मेट्रो’ के पहले चरण का उद्घाटन किया।
  • उल्लेखनीय है कि ‘नम्मा मेट्रो’ के पहले चरण में वर्ष 2008 में 42.3 किमी. लम्बी मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
  • अतीत में विभिन्न चरणों में 31 किमी. लाइन पर मेट्रो सेवा प्रारंभ की गई।
  • अंतिम चरण में 11.3 किमी. लाइन पर मेट्रो सेवा के खुल जाने के साथ ही इस परियोजना के पहले चरण का कार्य पूर्ण हो गया।
  • इस परियोजना में मुख्य भागीदारी कर्नाटक सरकार, भारत सरकार, जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी (JICA) और फ्रांस की एजेंसी फ्रैंकाइसे दी डेवलेपमेंट (AFD) की रही है।
  • गौरतलब है कि नम्मा मेट्रो के दूसरे चरण का निर्माण कार्य भी जारी है, जिससे इस नेटवर्क में 72 किमी. लाइन और जुड़ जाएगी।
  • ज्ञातव्य है कि विश्व की पहली मेट्रोपोलिटन रेलवे सेवा 1863 में लंदन में शुरू हुई थी।
  • जबकि भारत में प्रथम मेट्रो नेटवर्क वर्ष 1984 में कोलकाता में प्रारंभ हुआ।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=165725
http://www.urbannewsdigest.in/?p=23016
http://newsable.asianetnews.tv/karnataka/namma-metro-phase-1-president-pranabh-mukherjee