प्रश्न – -‘नमो हरित नगर योजना’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस योजना के लिए मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
(b) योजना के अंतर्गत 65 नगरीय निकाय क्षेत्रों में नगर वनों का विकास किया जाएगा।
(c) प्रत्येक नगर वन के लिए न्यूनतम एक एकड़ भूमि निर्धारित की गई है।
(d) योजना का क्रियान्वयन आगामी 5 वर्षों के दौरान किया जाएगा।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 जुलाई, 2026 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने ‘नमो हरित नगर योजना’ के लिए 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की ।
- इस योजना का क्रियान्वयन प्रदेश के नगरीय निकायों में आगामी 5 वर्षों के दौरान किया जाएगा।
- इसके अंतर्गत 65 नगरीय निकाय क्षेत्रों में नगर वनों का विकास किया जाएगा।
- प्रत्येक नगरीय निकाय में कम-से-कम एक नगर वन विकसित करने का प्रयास होगा।
- नगर वन के लिए न्यूनतम आधा एकड़ क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है।
० इस योजना के प्रमुख उद्देश्य हैं— - नगरवासियों को स्वस्थ जीवन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना।
- शहरी क्षेत्रों का पर्यावरणीय सौंदर्यीकरण करना।
- स्वच्छ वायु की उपलब्धता बढ़ाना।
- जैव विविधता का संरक्षण एवं संवर्धन करना।
- शहरी क्षेत्रों में अनुकूल जलवायु विकसित करना।
- इस योजना के क्रियान्वयन हेतु नगरीय निकायों को स्वीकृत राशि तीन किश्तों में प्रदान की जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…