प्रश्न – 5 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किस स्थान पर ‘नमो बायोडायवर्सिटी पार्क’ का उद्घाटन किया?
(a) जयपुर
(b) अलवर के प्रताप बाँध पर
(c) भरतपुर के केवलादेव क्षेत्र में
(d) उदयपुर के फतेहसागर झील पर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 अक्टूबर, 2025 केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर में प्रताप बांध स्थित ‘नमो बायोडायवर्सिटी पार्क’ का उद्घाटन किया।
- यह राजस्थान का पहला ‘नमो बायोडायवर्सिटी पार्क है।
- यह ‘नमो वन’ पार्क में भ्रमण करने आये लोगों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने को भी प्रोत्साहित करेगा।
- इसका उद्देश्य स्थानीय हरियाली को बढ़ाना और स्वच्छ वायु में योगदान देना है, साथ ही आगंतुकों के बीच पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना भी है।
- इस पार्क को नागरिकों को पर्यावरण-अनुकूल और सतत जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए डिजाइन किया गया है।
- नमो वन बायोडायवर्सिटी पार्क में ग्राम वन विकास समिति के माध्यम से कैफेटेरिया खुलवाया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…