नमामि गंगे परियोजनाओं को मंजूरी

प्रश्न-21 नवंबर, 2018 को निम्न में से किस शहर में संयुक्त सीवेज परियोजना को स्थापित करने की मंजूरी एनएमसीजी (NMCG) ने प्रदान की है?
(a) नई दिल्ली
(b) कोलकाता
(c) आगरा
(d) कानपुर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 नवंबर, 2018 को एनएमसीजी (NMCG) की कार्यकारी समिति ने 1573.28 करोड़ रुपये की 10 नमामि गंगे परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं में निम्न शहरों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • समिति ने आगरा शहर में संयुक्त सीवेज परियोजना स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य ताजमहल का संरक्षण व यमुना में बढ़ते प्रदूषण को न्यून करना है।
  • समिति ने कासगंज (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) शहर और सुल्तानपुर शहर के लिए सीवेज परियोजना को मंजूरी प्रदान की है।
  • वर्तमान में कासगंज, काली नदी और सुल्तानपुर, गोमदी नदी को प्रदूषित कर रहा है।
  • समिति ने बिहार के छपरा, फतूहा, बख्तियारपुर और खगड़िया में 328.52 करोड़ रुपये की सीवेज परियोजनाओं को भी मंजूरी प्रदान की है।
  • इसके अतिरिक्त समिति ने वर्द्धमान शहर (पश्चिम बंगाल) और पोंटा शहर (हिमाचल प्रदेश) के लिए भी सीवेज परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। यह शहर क्रमशः बांका नदी और यमुना नदी के तट पर अवस्थित हैं।
  • बांका नदी, गंगा की सहायक नदी है।

[सचिन कुमार वर्मा ]