सशक्त महिला योजना

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा राज्य में सशक्त महिला योजना को लागू करने हेतु मंजूरी प्रदान की गई?
(a) हरियाणा
(b) बिहार
(c) झारखंड
(d) हिमाचल प्रदेश
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 20 नवंबर, 2018 को संपन्न हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में सशक्त महिला आयोग को लागू करने हेतु मंजूरी प्रदान की गई।
  • इसका उद्देश्य संस्थागत और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए इंटरफेस प्रदान करके ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है।
  • योजनांतर्गत ग्रामीण महिलाओं को सतत आजीविका के अवसरों के साथ जोड़ा जाएगा और प्रशिक्षण प्रदान कर उनके कौशल में सुधार किया जाएगा।
  • इसी बैठक में राज्य में गौवंश के संरक्षण व कल्याण हेतु हिमाचल प्रदेश गौसेवा आयोग की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई।
  • इसके अलावा हिमाचल प्रदेश राज्य शहरी ठोस कचरा प्रबंधन नीति को भी मंजूरी प्रदान की गई।
  • इस नीति का उद्देश्य कचरा प्रबंधन गतिविधियों को इस प्रकार संचालित करना है जो न केवल पर्यावरण, सामाजिक तथा वित्तीय रूप से टिकाऊ हो, अपितु आर्थिक रूप से व्यवहार्य भी हों।
  • जून, 2019 में धर्मशाला में प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश वैश्विक निवेश महासम्मेलन में भारतीय उद्योग संघ को राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य सहभागी के तौर पर नामित करने को भी मंजूरी प्रदान की गई।

[विजय प्रताप सिंह ]

संबंधित लिंक…
http://himachalpr.gov.in/OnePressRelease.aspx?Language=2&ID=13207