प्रश्न-अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) ने हाल ही में किस प्रकाशन के साथ मिलकर एक नई पत्रिका सोलर कंपास लांच करने की घोषणा की है?
(a) ऑक्सफोर्ड
(b) मैक्ग्रा-हिल
(c) हार्पर कॉलिन्स
(d) एल्सेवियर
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 9 नवंबर‚ 2021 को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) एवं एल्सेवियर (Elsevier) ने एक नई पत्रिका सोलर कंपास (Solar Compass) के शुभारंभ की घोषणा लांच इवेंट ग्लास्गो में संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन CoP-26 के दौरान की गई।
- दक्षिण फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के विशिष्ट प्रोफेसर योगी गोस्वामी को सोलर कंपास पत्रिका का प्रधान संपादक नियुक्त किया गया है।
- एल्सेवियर का मुख्यालय नीदरलैंड में है‚ जो संस्थानों और पेशेवरों को स्वास्थ्य सेवा‚ विज्ञान को आगे बढ़ाने और मानवता के लाभ के लिए वैश्विक सूचना विश्लेषिकी का कार्य करती है।
- अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का दृष्टिकोण सौर ऊर्जा के उपयोग में तेजी से वृद्धि करना है ताकि वैश्विक समुदाय सदी के मध्य तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल कर सके।
- उल्लेखनीय है कि दुनिया भर के जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञों ने वैश्विक तापमान वृद्धि को फिलहाल 1.5oC तक सीमित रखने पर जोर दिया है।
- सोलर के पास विशेषज्ञों का मानना है कि इस लक्ष्य को प्राप्त करना एक कठिन चुनौती है‚ लेकिन जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों से बचने के लिए यह आवश्यक है।
- जिसके लिए नई‚ नवोन्मेषी (Innovative) और अधिक कुशल प्रौद्योगिकियों पर बहु-आयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी।
लेखक-राजेश त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…