धर्म गार्डियन, 2025

प्रश्न – – धर्म गार्डियन, 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिये –
1.यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है
2. इसका 6वा संस्करण 24 फरवरी से 9 मार्च, 2025 के मध्य भारत में आयोजित किया जा रहा है
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है ?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 फरवरी से 9 मार्च, 2025 के मध्य भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्डियन-2025 के 6वें संस्करण का आयोजन जापान के पूर्वी फ़ूजी युद्धाभ्यास प्रशिक्षण क्षेत्र में किया जा रहा है
  • यह सैन्य अभ्यास एक वार्षिक सैन्य अभ्यास है, जो भारत और जापान में बारी-बारी से होता है।
  • यह सैन्य अभ्यास पिछली बार फरवरी-मार्च, 2024 में राजस्थान में किया गया था।
  • 120 कर्मियों वाली भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से मद्रास रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिकों के साथ-साथ अन्य सेनाओं की टुकड़ियों और सैन्य सहायता इकाइयों के सैनिक करेंगे
  • जापान की ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेजीएसडीएफ) का प्रतिनिधित्व 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट कर रहे है
  • इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत संयुक्त शहरी युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों को अंजाम देते हुए दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन को बढ़ाना है।
  • यह अभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और स्थिरता के प्रति भारत और जापान की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
  • इसके साथ ही यह एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत के उनके साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है।
  • इस अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/indian-army-leaves-for-india-japan-joint-military-exercise-dharma-guardian

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2105450