प्रश्न- 24 अप्रैल 2020 को किस राज्य में बाजार में अनुपलब्ध दवाइयां सीधे रोगियों को घर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से धनवंतरी योजना की शुरुआत की गई है?
(a) उत्तराखंड
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) असम
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर- (c)
सम्बंधित तथ्य
- 24 अप्रैल 2020 को असम सरकार ने धनवंतरी योजना की शुरुआत की।
- यह योजना राज्य सरकार द्वारा बाजार में उपलब्ध दवाएं सीधे रोगियों को घर घर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
- स्वास्थ्य मंत्री हिमन्त विश्व शर्मा के अनुसार इस योजना के तहत ₹200 से कम मूल्य की दवाएं रोगियों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी।
- योजना के तहत स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ऐसे रोगियों को दवाएं उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिन्हें अपने घर से 10 किलोमीटर के दायरे में दवाएं नहीं मिल पा रही हैं।
लेखक –विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://twitter.com/himantabiswa/status/1254815910663090176