प्रश्न- हाल ही में अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘टाउन एंड कंट्री मैगजीन’ द्वारा जारी टी एंड सी 50: द बिगेस्ट फिलेंथ्रोपिस्ट 2015’ में निम्नलिखित में से किन तीन भारतीय अमेरिकियों के नाम शामिल हैं-
(i) आदर्श अलफोंस
(ii) रेशमा सौजानी
(iii) शैला इटीचेरिया
(iv) प्रिसकिला चान
(v) के जे अलफोंस
उपर्युक्त नामों पर विचार कीजिए और सही कूटों का प्रयोग करते हुए उत्तर दीजिए-
(a) केवल (i), (ii) व (iv)
(b) केवल (i), (ii) व (iii)
(c) केवल (ii), (iii) व (iv)
(d) केवल (ii), (iii) व (v)
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 12 अप्रैल, 2015 को अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘टाउन एंड कंट्री मैगजीन’ (Town and Country Magazine) ने ‘टी एंड सी 50: द बिगेस्ट फिलेंथ्रोपिस्टस ऑफ 2015’ (T&C 50: The Biggest Philanthopists of 2015) नाम से देश के 50 शीर्ष दानदाताओं की सूची जारी की।
- इस सूची में भारतीय मूल के तीन युवा व्यवसायी और सामाजिक कार्यकत्ताओं के नाम भी शामिल हैं।
- इन तीन भारतीय-अमेरिकियों के नाम इस प्रकार हैं-1. आदर्श अलफोंस (Adarsh Alphons) 2. रेशमा सौजानी (Reshma Saujani) और 3. शैला इटीचेरिया (Shaila Ittycheria)
- 40 वर्ष से कम आयु के ये तीनों दानदाता न्यूयार्क में रहते हैं।
- पेशे से वकील 39 वर्षीय रेशमा सौजानी ‘गर्ल्स हू कोड’ (Grils Who Code) नाम से एक गैर-लाभकारी संस्था चलाती हैं।
- ध्यातव्य है कि वर्ष 2012 में स्थापित इस संस्था के जरिए वह निम्न आय वर्ग से आने वाली युवतियों को कंप्यूटर की शिक्षा देती हैं।
- उनका उद्देश्य तकनीक के क्षेत्र में उभरी लिंग आधारित खाई को कम करना है।
- भारत के पूर्व नौकरशाह के.जे. अलफोंस के बेटे 30 वर्षीय आदर्श अल्फोंस ने बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रोजेक्ट आर्ट’ की स्थापना की है।
- वे आदर्श सार्वजनिक पुस्तकालयों में छात्रों को मुक्त कला की शिक्षा देते हैं और उनकी रचनाओं को न्यूयार्क की प्रतिष्ठित आर्ट गैलरी में प्रदर्शन के लिए रखते हैं।
- 31 वर्षीय शैला इटीचेरिया ‘इंस्टीट्यूट’ (Enstitute) की सह-संस्थापिका हैं।
- पत्रिका की ओर से जारी दानदाताओं की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स, एप्पल के सीईओ टिम कुक, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसकिला चान, न्यूयार्क के पूर्व मेयर माइकल ब्लूमबर्ग, अभिनेता लियोनार्डो डी कैप्रियो और अभिनेत्री एम्मा वाटसन जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.townandcountrymag.com/leisure/g1206/tc-biggest-philanthropists-of-2015/?slide=36