द क्रू ड्रैगन मिशन

SpaceX successfully launched its Crew Dragon mission

प्रश्न- 30 मई 2020 को निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान द क्रू ड्रैगन कितने अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ?
(a) 3
(b) 2
(c) 4
(d) 5
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य

  • 30 मई 2020 को निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान द क्रू ड्रैगन 2 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुआ।
  • यह अंतरिक्ष यान स्पेसएक्स के रॉकेट फाल्कन 9 द्वारा फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष स्टेशन से लांच हुआ।
  • उल्लेखनीय है कि पहली बार किसी निजी अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस पर भेजा गया।
  • इस अंतरिक्ष यान से आईएसएस पर जाने वाले नासा के अंतरिक्ष यात्री हैं- रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हार्ली।
  • डगलस हार्ली को इस मिशन का कमांडर बनाया गया है।
  • इसके लिए आर्थिक सहायता स्पेसएक्स के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क ने उपलब्ध कराई है।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/science-environment-52840482
https://www.space.com/spacex-crew-dragon-demo-2-test-flight-explained.html