द्वीप पर्यटन उत्सव, 2018

प्रश्न-18-22 अप्रैल, 2018 तक द्वीप पर्यटन उत्सव का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a)  दादरा एवं नगर हवेली
(b) अंडमान और निकोबार
(c)  लक्षद्वीप
(d) दमन और दीव
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 18 से 22 अप्रैल, 2018 तक अंडमान और निकोबार में द्वीप पर्यटन उत्सव, 2018 (वार्षिक) का आयोजन किया जा रहा है।
  • 18 अप्रैल, 2018 को इस उत्सव का शुभारंभ मुख्य सचिव अनिंदो मजूमदार ने किया।
  • इस उत्सव में पूर्वी क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र के सांस्कृतिक संघों के कलाकारों के अलावा पहली बार संगीत नाटक अकादमी के कलाकार भी भाग ले रहें हैं।
  • उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, हास्य कवि सम्मेलन, परंपरागत खेल, पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता, फ्लावर शो प्रतियोगिता, बेजिटेबल शो प्रतियोगिता, डॉग शो आदि का आयोजन होगा।

संबंधित लिंक
http://www.andamans.gov.in/html/itf2018.html
https://www.khabrainabhitak.com/28292/