द्वि-लिंगी केकड़ा (Vela carli)

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1.मार्च 2026 में पश्चिमी घाट में एक ऐसे छोटे से केकड़ा की खोज किया गया है, जिसके शरीर पर नर और मादा दोनों के जैविक लक्षण मौजूद हैं।
2.यह मीठे पानी का केकड़ा वेला कार्ली प्रजाति का है और इसमें नर और मादा दोनों गुण एक साथ मौजूद हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • मार्च 2026 में पश्चिमी घाट में एक ऐसे छोटे से केकड़ो की खोज की गई है, जिसके शरीर पर नर और मादा दोनों के जैविक लक्षण मौजूद हैं।
  • इसकी खोज साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में किया गया।
  • यह मीठे पानी का केकड़ा वेला कार्ली प्रजाति का है और इसमें नर और मादा दोनों गुण एक साथ मौजूद हैं।
  • उल्लेखनीय है कि साइलेंट वैली में पेड़ों के खोखले हिस्सों में पाए गए तीन केकड़ों में यह दोहरा लिंगीय लक्षण देखा गया।
  • इस अध्ययन में वेला कार्ली में गाइनांड्रोमॉर्फी (एक दुर्लभ स्थिति जिसमें व्यक्तियों में नर और मादा दोनों लक्षण पाए जाते हैं) का पहला उदाहरण दर्ज किया गया है।
  • शोधकर्ताओं के अनुसार, यह घटना क्रस्टेशियन में दुर्लभ है और मीठे पानी के केकड़ों के परिवार गेकार्सिनुसिडे में पहले कभी दर्ज नहीं की गई है।
  • यह अध्ययन एमईएस मंपाड कॉलेज के संरक्षण पारिस्थितिकी केंद्र के के.एस. अनूप दास और के.टी. फाहिस द्वारा भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के वैज्ञानिक और केकड़ा विशेषज्ञ समीर के. पति और पूर्णिमा कुमारी के सहयोग से किया गया था।
  • इस अध्ययन को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (वर्तमान में अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन) द्वारा वित्त पोषित किया गया था।
  • यह केकड़े पेड़ों के खोखले तनों के अंदर पाए गए हालांकि ये आमतौर पर नदियों के किनारे रहते हैं, लेकिन पेड़ों के खोखले तनों से इनका देखा जाना पेड़ों के खोखले तनों के अंदर मौजूद समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र और हमारे जंगलों में छिपे कई जैविक रहस्यों की ओर इशारा करता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/energy-and-environment/crab-in-silent-valley-found-displaying-both-male-and-female-biological-traits/article70751063.ece

https://www.moneycontrol.com/science/nature-glitch-rare-dual-sex-crab-species-discovered-in-kerala-stuns-scientists-article-13863001.html