प्रश्न-14-16 नवंबर, 2016 के दौरान द्वितीय राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव, 2016 का आयोजन कहां किया गया?
(a) लखनऊ
(b) नई दिल्ली
(c) जयपुर
(d) गोवा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 14-16 नवंबर, 2016 के दौरान ‘द्वितीय राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव’ (2nd National Children’s Film Festival)-2016 का आयोजन जयपुर, राजस्थान में किया गया।
- इस तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन भारतीय बाल चलचित्र सोसाइटी (CFSI) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
- सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर तथा इरफान खान ने इस महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
- इस वर्ष महोत्सव का मुख्य विषय-भारतीय अनुभव चुनौतिया, संभावनाएं (The Indian Experience, Challenges, Possibilities था।
- ज्ञातव्य है कि प्रथम राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन वर्ष 2014 में नई दिल्ली में किया गया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
https://twitter.com/Ra_THORe/status/798097575647858689
http://cfsindia.org/ncff-2016/
http://www.htsyndication.com/htsportal/article/National-Children-s-Film-Festival-begins-in-Jaipur/17105745
http://www.ptinews.com/news/8080734_Film-education-should-be-part-of-school-syllabus-Mukesh-Khanna-.html