प्रश्न – 27 फरवरी, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किस स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी?
(a) तेजस (b) प्रचंड
(c) सुखोई 30 एमकेआई (d) राफेल
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 फरवरी, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी
- इससे पहले, उन्होंने क्रमशः वर्ष 2023 और वर्ष 2025 में सुखोई 30 एमकेआई और राफेल में उड़ानें भरी थीं।
- यह मिशन दो विमानों के एलसीएच फॉर्मेशन के रूप में क्रियान्वित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ग्रुप कैप्टन नयन शांतिलाल बहुआ के साथ पहले विमान में उड़ान भरी, जबकि वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और ग्रुप कैप्टन ए महेंद्र दूसरे विमान में नंबर 2 के रूप में सवार थे। लगभग 25 मिनट के इस मिशन के दौरान, उन्होंने गडिसर झील और जैसलमेर किले के ऊपर से उड़ान भरी और एक टैंक लक्ष्य पर हमला किया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2233448®=3&lang=2