दोहा डायमंड लीग‚ 2026

प्रश्न – दोहा डायमंड लीग‚ 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक किसने जीता?
(a) एंडरसन पीटर्स
(b) कर्टिस थॉम्पसन
(c) नीरज चोपड़ा
(d) रुमेश पथिरागे
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 जून, 2026 को दोहा डायमंड लीग‚ 2026 सुहेम बिन हमद स्टेडियम, दोहा, कतर में संपन्न हुई।
  • पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.68 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता।
  • ग्रेनाडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 86.38 मीटर के साथ रजत पदक जीता।
  • अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 85.99 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर कांस्य पदक जीता।
  • भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा 85.69 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर चौथे स्थान पर रहे।
  • पुरुषों की 100 मीटर दौड़ केन्या के फर्डिनेंड ओमानियाला ने 10.18 सेकंड के समय के साथ जीता है।
  • महिलाओं की 100 मीटर दौड़ जमैका की केम्बा नेल्सन ने 10.88 सेकंड के समय के साथ जीती।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.olympics.com/en/news/athletics-doha-diamond-league-2026-full-schedule-results-complete-list

https://www.flotrack.org/articles/15998637-2026-diamond-league-doha-results-heres-who-won