देश की पहली LNG ट्रेन

प्रश्न – 27 सितंबर 2026 को देश की पहली LNG संचालित ट्रेन का शुभारंभ किस रेलवे स्टेशन से हुआ?
(a) अहमदाबाद जंक्शन    (b) गांधीनगर कैपिटल
(c) साबरमती रेलवे स्टेशन (d) वडोदरा जंक्शन  
उत्तर – (c)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 सितंबर, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली LNG संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 
  •  इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित थे। 
  • LNG का पूरा नाम Liquefied Natural Gas (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) है। 
  • यह ट्रेन डीजल–LNG दोहरी ईंधन प्रणाली का उपयोग करती है।
  • इसमें 1,400 हॉर्सपावर क्षमता वाली दो ड्राइविंग पावर कार हैं। 
  • आधिकारिक विवरण के अनुसार, इस प्रणाली से डीजल की खपत लगभग 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है। 
  • उसी कार्यक्रम में अमित शाह ने 1,472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया और WAG-12 लोकोमोटिव रखरखाव शेड का उद्घाटन किया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/india-news/amit-shah-flags-off-india-s-first-lng-powered-train-from-sabarmati-126092800027_1.html

https://newsonair.gov.in/union-minister-amit-shah-flags-off-countrys-first-lng-powered-train-from-sabarmati/

https://economictimes.indiatimes.com/news/india/amit-shah-flags-off-indias-first-lng-train-unveils-12000-hp-wag-12-facility-at-sabarmati/videoshow/134537032.cms?from=mdr