प्रश्न-अक्टूबर‚ 2022 में किस भारतीय वैज्ञानिक को अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन (AGU) के प्रतिष्ठित देवेंद्र लाल मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया?
(a) डॉ. रॉक्सी मैथ्यू कोल
(b) डॉ.टेसी थॉमस
(c) डॉ.जी.सतीश रेड्डी
(d) डॉ. समीर वी. कामत
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

- उन्हें AGU के फेलो के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
- इन्होंने दक्षिण एशिया और बड़े इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए विज्ञान‚ निगरानी‚ पूर्वानुमान और जलवायु परिवर्तन अनुमानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
- इस मेडल का नाम प्रसिद्ध भू-भौतिकविद् प्रोफेसर देवेंद्र लाल के सम्मान में रखा गया है।
लेखक-विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…