प्रश्न – – देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 24 जनवरी, 2025 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन के क्रियान्वयन को सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया गया।
2. इस मिशन के प्रमुख घटक हैं – स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा और जीवन कौशल, आर्थिक स्वावलंबन, सुरक्षा एवं संरक्षण और संवाद से व्यवहार परिवर्तन। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) (1) और (2) दोनों (b) केवल (1)
(c) केवल (2) (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 जनवरी, 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में हुईं।
- इस बैठक में मंत्रिमंडल द्वारा देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन के क्रियान्वयन को सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया गया।
- यह मिशन महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास पर केंद्रित होगा।
- इस मिशन के प्रमुख उद्देश्य हैं – महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक विकास और सुरक्षा, महिलाओं एवं- बालिकाओं तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत प्रयास करना, समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाने के लिए पुरुषों में संवेदनशीलता को बढ़ाना।
- मिशन के प्रमुख लक्ष्यों में जन्म के समय लिंगानुपात में प्रति हज़ार 5 अंक की वृद्धि करना,बालिकाओं की 10 या उससे अधिक वर्षों की स्कूली शिक्षा में 5% की वृद्धि करना, मातृ मृत्यु दर में 10 अंक की कमी लाना, महिला के विरुद्ध अपराधों में 5 अंक की कमी लाना और बाल विवाह को रोकना और महिला श्रमबल भागीदारी दर में 3% की वृद्धि करना शामिल है।
- इस मिशन के प्रमुख घटक हैं – स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा और जीवन कौशल, आर्थिक स्वावलंबन, सुरक्षा एवं संरक्षण और संवाद से व्यवहार परिवर्तन।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…