प्रश्न – 17-19 दिसंबर 2025 को दूसरे विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया जाएगा ?
(a) गांधीनगर (b) अहमदाबाद
(c) मुंबई (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17-19 दिसंबर 2025 को दूसरे विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा शिखर सम्मेलन (2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine) का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा
- इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय है – ‘संतुलन बहाल करना: स्वास्थ्य एवं कल्याण का विज्ञान और अभ्यास’ (Restoring Balance: The Science and Practice of health and well; being)
- इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा आयुष मंत्रालय की सह-मेजबानी में आयोजित किया जाएगा
- इसके पहले शिखर सम्मेलन का आयोजन 17-18 अगस्त, 2023 को गांधीनगर, गुजरात में किया गया था
- उल्लेखनीय है की विश्व स्वास्थ्य संगठन का ‘वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र’ जामनगर, गुजरात में स्थित है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…