दूसरा राज्य स्टार्ट-अप सम्मेलन-2017

Second State Start Up Conference in New Delhi Tomorrow

प्रश्न-हाल ही में दूसरा राज्य स्टार्ट-अप सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?
(a) भोपाल
(b) हैदराबाद
(c) नई दिल्ली
(d) लखनऊ
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 सितंबर, 2017 को दूसरा राज्य स्टार्ट-अप सम्मेलन (2nd State Start Up Conference) नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • इसका आयोजन औद्योगिक नीति और प्रोत्साहन विभाग, भारत सरकार द्वारा किया गया।
  • इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्यमंत्री सी.आर. चौधरी ने किया।
  • सम्मेलन के दौरान निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई-
    (i) स्टार्टअप के लिए राज्य सरकारों द्वारा प्रशासनिक सुधार।
    (ii) स्टार्टअप के लिए मौजूदा सुविधाएं और इनके विकास में राज्य सरकारों की भूमिका।
    (iii) स्टार्टअप के लिए कोष स्थापित करने में राज्य सरकार की भूमिका।
    (iv) स्टार्टअप के लिए नियमों का सरलीकरण।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170673
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67038