दुबई एयर शो-2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 17–21 नवंबर, 2025 के मध्य दुबई एयर शो-2025 का आयोजन दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में किया गया
  2. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इस एयर शो में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 17–21 नवंबर, 2025 के मध्य दुबई एयर शो-2025 का आयोजन दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में किया गया
  • दुबई एयर शो एक द्विवार्षिक वैश्विक आयोजन है, जिसमें 150 देशों के 1,500 से अधिक प्रदर्शक और 1,48,000 से अधिक औद्योगिक पेशेवर भाग लेते हैं।
  • इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में बॉम्बार्डियर, डसॉल्ट एविएशन, एम्ब्रेयर, थेल्स, एयरबस, लॉकहीड मार्टिन और कैलिडस जैसी अग्रणी अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस कंपनियाँ अपने उत्पादों एवं तकनीकों का प्रदर्शन करती हैं।
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इस एयर शो में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया
  • उन्होंने दुबई एयर शो में स्थापित भारतीय मंडप का उद्घाटन किया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.inspace.gov.in/inspace?id=dubai_air_show_2025