प्रश्न – हरियाणा सरकार द्वारा 28 अगस्त, 2025 को घोषित “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना” के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस योजना का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर, 2025 से होगा।
(b) योजना के पहले चरण में केवल 23 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को लाभ दिया जाएगा।
(c) योजना के पहले चरण में वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम वाले परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी।
(d) यदि एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो तीनों को लाभ मिलेगा।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 अगस्त, 2025 को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना” को लागू करने का निर्णय लिया गया।
- यह योजना पंडित दीन दयाल उपाध्याय की आगामी जयंती अर्थात 25 सितंबर, 2025 से शुरू होगी।
- इस योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- योजना के तहत, 25 सितंबर, 2025 को 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं (विवाहित और अविवाहित) को लाभ मिलेगा।
- योजना के अंतर्गत पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है।
- आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूहों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
- योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित आवेदिका का या विवाहित आवेदिका के पति का हरियाणा में पिछले 15 साल से निवासी होना आवश्यक है।
- योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
- यदि एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा।
- सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही ऐसी 9 योजनाओं नामतः वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, विधवा और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता, हरियाणा दिव्यांग पेंशन योजना, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, कश्मीरी विस्थापित परिवारों को वित्तीय सहायता, बौने के लिए भत्ता योजना, एसिड अटैक पीड़ित महिला और लड़कियों के लिए वित्तीय सहायता, विधवा और अविवाहित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, पदम पुरस्कार सम्मानित के लिए हरियाणा गौरव सम्मान सहायता, जिनमें आवेदिकाओं को पहले से ही अधिक राशि की पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं प्राप्त होगा।
- मंत्रिमंडल में निर्णय लिया गया कि स्टेज 3 और 4 कैंसर पीड़ित मरीजों, सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों और हीमोफिलिया, थैलेसिमिया और सिकल सेल से पीड़ित जिन आवेदिकाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।
- जिस दिन कोई आविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरी करेगी उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएंगी।
- इसी प्रकार, लाभार्थी महिला जैसे ही 60 वर्ष आयु की होगी, वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएगी।
- इस योजना के पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाएं लाभान्वित होगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://socialjusticehry.gov.in/deen-dayal-lado-lakshmi-yojana-ddlly