प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य 16–17 सितंबर, 2025 को दिव्यांगजनों के लिए घोषित वित्तीय सहायता योजनाओं के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) 17 सितंबर, 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दिव्यांगों के लिए वित्तीय सहायता योजना का शुभारंभ किया।
(b) 16 सितंबर, 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उच्च सहायता की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों की देखभाल करने वालों के लिए विशेष वित्तीय सहायता योजना की घोषणा की।
(c) पात्र दिव्यांगजनों को देखभाल, चिकित्सा, सहायक उपकरण, परामर्श आदि के खर्च हेतु प्रति माह 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
(d) यह योजना केवल उन्हीं व्यक्तियों पर लागू होगी जिनमें कम से कम 40% विकलांगता हो और जिन्हें जिला स्तरीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 60–100 अंक के बीच प्रमाणित किया गया हो।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 सितंबर, 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दिव्यांगों के लिए वित्तीय सहायता योजना का शुभारंभ किया।
- 16 सितंबर, 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उच्च सहायता की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों की देखभाल करने वालों के लिए एक विशेष वित्तीय सहायता योजना की घोषणा की थी।
- जिसका उद्देश्य उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक राहत और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
- पात्र दिव्यांगजनों को देखभाल, चिकित्सा, सहायक उपकरण, परामर्श और अन्य आवश्यक सेवाओं के खर्च के लिए हर महीने 6,000 रुपये मिलेंगे।
- यह वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों में जमा की जाएगी।
- यह योजना कम से कम 40 प्रतिशत विकलांगता वाले व्यक्तियों पर लागू होती है, तथा जिन्हें जिला स्तरीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 60 से 100 के बीच अंक के साथ उच्च सहायता की आवश्यकता वाले के रूप में प्रमाणित किया गया है।
- आवेदकों को कम से कम पांच वर्षों से दिल्ली का निवासी होना चाहिए और ऐसे परिवारों से होना चाहिए जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो।
- आधार-आधारित सत्यापन अनिवार्य है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…