दिविटिपल्ली में कई विनिर्माण इकाइयों की आधारशिला

प्रश्न – 8 मार्च, 2025 को किस केंद्रीय मंत्री ने तेलंगाना के महबूबनगर जिले के दिविटिपल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में विनिर्माण इकाइयों की आधारशिला रखी??
(a) राजनाथ सिंह (b) नरेंद्र मोदी
(c) अश्विनी वैष्णव (d) नितिन गडकरी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 मार्च, 2025 को केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री, अश्विनी वैष्णव ने तेलंगाना के महबूबनगर जिले के दिविटिपल्ली स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में चार विनिर्माण इकाइयों की आधारशिला रखी।
  • इस कार्यक्रम के दौरान अमारा राजा कंपनी के आगामी गीगा फैक्ट्री-1, लोहुम कंपनी के महत्वपूर्ण खनिज परिशोधन और बैटरी रीसाइक्लिंग संयंत्र, सेल एनर्जी (Scell Energy) के सेल केसिंग निर्माण इकाई और आल्टमिन के पहले एलएफपी-सीएएम गीगा फैक्ट्री की आधारशिला रखी गई।

प्रश्न – संशोधित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) योजना किस मंत्रालय के तहत संचालित की जाती है?
(a) वित्त मंत्रालय
(b) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(c) रक्षा मंत्रालय
(d) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और ईवी निर्माण एवं उसकी आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय (MeitY) ने संशोधित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) योजना को अधिसूचित किया था।
  • इस योजना के तहत, पिछले वर्ष महबूबनगर जिले के दिविटिपल्ली गांव में 377.65 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC) परियोजना की स्थापना को मंजूरी दी गई थी।
  • इस क्लस्टर में अमारा राजा एडवांस्ड सेल टेक्नोलॉजीज (ARACT) मुख्य इकाई (Anchor Unit) के रूप में कार्य कर रही है और 262 एकड़ भूमि पर 16 गीगावाट सेल निर्माण एवं 5 गीगावाट बैटरी पैक संयंत्र स्थापित कर रही है।
  • इस परियोजना में 5 वर्षों में 9,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 4,500 प्रत्यक्ष और समान संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न होंगे।
  • 307.47 एकड़ भूमि चार कंपनियों (अमारा राजा, आल्टमिन, लोहुम मटेरियल और सेल (Scell) एनर्जी) को दी गई है। इन कंपनियों द्वारा कुल 10,574 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 19,164 नौकरियों (5,864 प्रत्यक्ष और 13,300 अप्रत्यक्ष रोजगार) के अवसर उत्पन्न होंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2109517