प्रश्न – 10 जून, 2025 दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025″ को अध्यादेश के रूप में जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी किस बैठक में दी गई?
(a) सातवीं बैठक (b) आठवीं बैठक
(c) छठी बैठक (d) विशेष बैठक
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 जून, 2025 दिल्ली मंत्रिमंडल ने ‘दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025’ को अध्यादेश के रूप में जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
- यह निर्णय मंत्रिमंडल की आठवीं बैठक में लिया गया।
- इस अध्यादेश का उद्देश्य दिल्ली में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से की जाने वाली फीस वृद्धि पर पारदर्शिता लाना और उसे नियंत्रित करना है, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके और शिक्षा व्यवस्था में संतुलन बना रहे।
- यह अध्यादेश उपराज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
- राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद यह विधेयक 1 अप्रैल, 2025 से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होगा।
- हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश में अभिभावकों को निर्देश दिया है कि वे 50% बढ़ी हुई फीस जमा करें, साथ ही स्कूलों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे छात्रों को कक्षाओं में आने से न रोकें।
- यह आदेश न्यायालय द्वारा फीस विवाद के संदर्भ में दिया गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…