दिल्ली लखपति बिटिया योजना

प्रश्न – ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ (2026) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह योजना 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगी और वर्ष 2008 की लाडली योजना का स्थान लेगी।
  2. इस योजना के तहत कुल चरणबद्ध जमा राशि 56,000 रुपये है, जो ब्याज सहित लगभग 1 लाख रुपये तक पहुँच सकती है।
  3. परिपक्व राशि का भुगतान केवल लड़की के 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ही किया जाएगा।
  4. इस योजना का लाभ एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही मिलेगा।
    उपरोक्त में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 3
    (c) 2 और 4 (d) 1 और 3
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 10 फरवरी, 2026 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लखपति बिटिया योजना शुरू करने की घोषणा की।
  • यह योजना 1 अप्रैल,2026 से लागू होगी।
  • यह योजना वर्ष 2008 में शुरू की गई ‘लाडली योजना’ की जगह लेगी।
  • यह पुरानी योजना का विस्तारित स्वरूप है, जिसका उद्देश्य वित्तीय दबाव के कारण होने वाले स्कूल ड्रॉपआउट को कम करना और बेटियों के लिए दीर्घकालिक बचत सुरक्षा प्रदान करना है।
  • इस योजना के तहत कुल 56,000 रुपये की चरणबद्ध जमा राशि निर्धारित की गई है, जो ब्याज सहित बढ़कर 1 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना है।
  • यह राशि आधार-सक्षम बैंक खाते में सीधे लाभार्थी लड़की के नाम से जमा की जाएगी।
  • परिपक्व राशि का भुगतान या तो लड़की के 21 वर्ष की आयु पूरी करने पर या स्नातक/डिप्लोमा पूरा करने पर, जो भी पहले हो, किया जाएगा।
  • इससे परिवारों को बेटियों को माध्यमिक शिक्षा से आगे उच्च शिक्षा तक बनाए रखने का प्रोत्साहन मिलेगा।
    ० इस योजना के तहत राशि सरकार द्वारा प्रदत्त
  • जन्म पर 11,000 रुपये
  • कक्षा 1 में प्रवेश पर 5,000 रुपये
  • कक्षा 6, 8, 10 और 12 में अगली किस्तें (प्रत्येक 5,000 रुपये)
  • डिप्लोमा या ग्रेजुएशन पूरा करने पर 20,000 रुपये
  • यह योजना उन बेटियों पर लागू होगी जिनका जन्म दिल्ली में हुआ हो और जिनके परिवार कम से कम तीन वर्षों से दिल्ली में निवास कर रहे हों।
  • परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों को ही लाभ मिलेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/delhi-govt-launches-lakhpati-bitiya-yojana-for-girl-children

https://timesofindia.indiatimes.com/education/news/delhi-replaces-ladli-scheme-with-lakhpati-bitiya-yojana-promises-1-lakh-support-for-girls-education/articleshow/128196828.cms