दिल्ली में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए गठित समिति ने अपने सुझाव पेश किये

Committee on ‘Decongestion of Traffic in Delhi’

प्रश्न-हाल ही में एक उच्चस्तरीय समिति ने दिल्ली में ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए अपने सुझाव दिए। इस समिति का गठन इनमें से किसने किया था?
(a) दिल्ली प्रदेश सरकार
(b) नगर निगम
(c) केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • अक्टूबर 2014 में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू द्वारा गठित अंतर-मंत्रालयी समिति ने 5 जून, 2016 को अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
  • यह समिति दिल्ली में बढ़ती यातायात समस्याओं को कम करने के लिए सुझाव देने के लिए गठित की गई थी।
  • इस समिति की अगुआई शहरी विकास मंत्रालय के सचिव राजीव गाबा ने की।
  • इसमें मुख्यतः सार्वजनिक यातायात की सुविधाओं के विकास एवं निजी वाहनों के प्रयोग को हतोत्साहित करने पर जोर दिया गया है।
  • निजी वाहनों के प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिए प्रभावी पार्किंग शुल्क व संकलन कर (Congestion Tax) का भी सुझाव दिया गया है।
  • इसके साथ ही एकीकृत महानगर यातायात प्राधिकरण के गठन का सुझाव, नये फ्लाईओवर निर्माण पर रोक का सुझाव, सार्वजनिक यातायात की सुविधाओं को सुधारने एवं विकसित करने के लिए लगभग 20 हजार करोड़ के निवेश का सुझाव भी दिया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145979