प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- 29 जून, 2026 को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति, 2026 को मंजूरी प्रदान कर दी।
- दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 केवल बैटरी चालित (Battery-powered) शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहनों (Pure EVs) पर लागू होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 29 जून 2026 को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली मंत्रिमंडल ने दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति, 2026 को मंजूरी प्रदान कर दी।
- उल्लेखनीय है कि यह नीति 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी।
- राजधानी में स्वच्छ, प्रदूषण-मुक्त और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस नीति के अंतर्गत लगभग ₹15,000 करोड़ के निवेश का अनुमान है।
- नई नीति का लक्ष्य बैटरी आधारित शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहनों (Pure EVs) के उपयोग को बढ़ावा देना और प्रदूषण फैलाने वाले पारंपरिक वाहनों की संख्या को कम करना है।
- दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 केवल बैटरी चालित (Battery-powered) शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहनों (Pure EVs) पर लागू होगी।
- हाइब्रिड वाहनों (Hybrid Vehicles) को इस नीति के अंतर्गत कोई प्रोत्साहन (Incentive) नहीं मिलेगा।
- दिल्ली में पंजीकृत और 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों को 31 मार्च, 2023 तक 100 प्रतिशत रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में छूट दी जाएगी। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
- उल्लेखनीय है कि नई नीति के तहत विभिन्न श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 30,000 रुपये तक, इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों पर 50,000 रुपये तक, तथा 3.5 टन तक के एन1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों पर 1 लाख रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा। हालांकि, ये प्रोत्साहन अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से कम किए जाएंगे।
- इसके अतिरिक्त, दिल्ली में पंजीकृत बीएस-IV और उससे पुराने वाहनों को स्क्रैप कर नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 5,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक की स्क्रैपिंग प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- यह लाभ केवल पहले एक लाख पात्र आवेदकों तक सीमित रहेगा।
- इस नीति के अनुसार 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन (यात्री एवं मालवाहक) तथा एन1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक मालवाहक वाहनों का ही नया पंजीकरण किया जाएगा।
- 1 अप्रैल 2028 से केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का नया पंजीकरण होगा।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://transport.delhi.gov.in/transport/delhi-ev-policy-2026-0