दिलरुवान परेरा

प्रश्न-26 जनवरी‚ 2022 को श्रीलंका के ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की। अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में उन्होंने सभी प्रारूपों में कितने विकेट लिए थे?
(a) 162
(b) 165
(c) 172
(d) 177
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 26 जनवरी‚ 2022 को श्रीलंका के ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
  • दिलरुवान ने जनवरी‚ 2014 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और अंतिम टेस्ट मैच जनवरी‚ 2021 में गाले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले है।
  • उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 43 टेस्ट‚ 13 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले है।
  • 43 टेस्ट मैचों में उन्होंने 161 विकेट लिए और 1303 रन बनाए।
  • 13 वनडे मैचों में 13 विकेट लिए और 152 रन बनाए।
  • उन्होंने सभी प्रारूपों में कुल 1456 रन बनाए और 177 विकेट लिए।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.cricbuzz.com/cricket-news/120838/dilruwan-perera-retires-from-international-cricket-cricbuzzcom

https://www.espn.in/cricket/story/_/id/33150829/dilruwan-perera-announces-retirement-international-cricket