प्रश्न – 28 अगस्त ,2025 को केंन्द्र सरकार ने दिनेश के. पटनायक को किस देश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया ?
(a) कनाडा (b) श्रीलंका
(c) ऑस्ट्रेलिया (d) पाकिस्तान
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 अगस्त ,2025 को केन्द्र सरकार ने दिनेश के. पटनायक को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है।
- वे 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं
- वर्तमान में वह स्पेन में भारत के राजदूत हैं
- पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विवादास्पद बयान से उपजे तनाव के बाद, अक्टूबर 2024 में भारत ने उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुला लिया था।
- हालांकि, मार्क कार्नी के कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद संबंधों में सुधार के संकेत दिखाई देने लगे।
- इसके अलावा, कनाडा ने अनुभवी राजनयिक क्रिस्टोफर कूटर को नई दिल्ली में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त करने की भी घोषणा की है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…