दा विंची सर्जिकल रोबोट

प्रश्न – सितंबर, 2025 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने अपने स्किल्स, ई-लर्निंग और टेलीमेडिसिन सुविधा (एसईटी) में अत्याधुनिक “दा विंची सर्जिकल रोबोट” का उद्घाटन किया। “दा विंची सर्जिकल रोबोट” किस कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया गया है?
(a) मेडट्रॉनिक्स (Medtronics)
(b) इंट्यूटिव सर्जिकल्स (Intuitive Surgical)
(c) जॉनसन एंड जॉनसन
(d) सीमेंस हेल्थकेयर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • सितंबर, 2025 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने अपने स्किल्स, ई-लर्निंग और टेलीमेडिसिन सुविधा (एसईटी) में अत्याधुनिक “दा विंची सर्जिकल रोबोट” का उद्घाटन किया।
  • यह भारत के किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में इस तरह की पहली सुविधा है।
  • यह रोबोट इंट्यूटिव सर्जिकल्स (Intuitive Surgical) कंपनी द्वारा एक समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत उपलब्ध कराया गया है।
  • इस रोबोट की स्थापना के साथ, एम्स दिल्ली अब देश का एकमात्र ऐसा संस्थान है जिसके पास केवल प्रशिक्षण के लिए दो सर्जिकल रोबोट हैं।
  • मेडट्रॉनिक्स द्वारा प्रदान किया गया एक ह्यूगो प्रशिक्षण रोबोट पहले से ही एसईटी सुविधा में मौजूद है।
  • इस सुविधा का उपयोग एम्स और अन्य संस्थानों के बड़ी संख्या में प्रशिक्षु और संकाय सदस्य करते हैं।
  • यह पुतलों और सिमुलेटरों का उपयोग करके अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं तक पहुँच प्रदान करता है, और छात्र, नर्स, रेजिडेंट, स्वास्थ्य सेवा पेशेवर और संकाय सदस्य तनावमुक्त सत्रों में सीख और अभ्यास कर सकते हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/aiims-becomes-first-govt-medical-college-in-india-to-train-on-da-vinci-robotic-system