दार्जिलिंग मंदारिन संतरे को जीआई टैग

प्रश्न – नवंबर, 2025 में जीआई रजिस्ट्री चेन्नई द्वारा ‘दार्जिलिंग मंदारिन संतरे’ को आधिकारिक तौर पर भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया। इस संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(a) दार्जिलिंग मंदारिन संतरे को जीआई टैग 24 नवंबर, 2025 को दिया गया।
(b) दार्जिलिंग ऑर्गेनिक फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (डीओएफपीओ), मिरिक को जीआई टैग के स्वामी के रूप में पंजीकृत किया गया।
(c) दार्जिलिंग मंदारिन के लिए जीआई आवेदन पहली बार अगस्त 2022 में पूर्व प्रोफेसर तुलसी सरन घिमिराय द्वारा दायर किया गया था।
(d) दार्जिलिंग और कलिम्पोंग पहाड़ियों में मुख्य रूप से आम का उत्पादन किया जाता है।

उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 नवंबर, 2025 को जीआई रजिस्ट्री चेन्नई द्वारा ‘दार्जिलिंग मंदारिन संतरे’ को आधिकारिक तौर पर भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्रदान किया गया।
  • दार्जिलिंग ऑर्गेनिक फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन ( डीओएफपीओ ), मिरिक, पश्चिम बंगाल को इस जीआई टैग के स्वामी के रूप में पंजीकृत किया गया है।
  • इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के कुल 11 कृषि और बागवानी उत्पादों को जीआई का दर्जा प्राप्त हो गया है, जिनमें सबसे पहला है दार्जिलिंग चाय, जिसे वर्ष 2005 में दो जीआई टैग लोगो और नाम के लिए प्राप्त हुए थे।
  • दार्जिलिंग मंदारिन के लिए जीआई आवेदन पहली बार अगस्त 2022 में पूर्व प्रोफेसर तुलसी सरन घिमिराय (उत्तर बंगा कृषि विश्वविद्यालय – यूबीकेवी) द्वारा पश्चिम बंगाल राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के पेटेंट सूचना केंद्र के समर्थन से दायर किया गया था।
  • अगस्त 2024 में, जमीनी स्तर के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए, आवेदक का नाम यूबीकेवी से बदलकर दार्जिलिंग ऑर्गेनिक फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (डीओएफपीओ), मिरिक कर दिया गया।
  • पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग और कलिम्पोंग पहाड़ियों में मुख्य रूप से मंदारिन संतरे का उत्पादन किया जाता है
  • जीआई दर्जा हासिल करने से दार्जिलिंग मंदारिन संतरे की खेती को पुनर्जीवित करने में काफी मदद मिलेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.deccanherald.com/india/west-bengal/darjeeling-mandarin-orange-gets-gi-tag-3815793