दारिपल्ली रामैया

प्रश्न – 12 अप्रैल, 2025 को दारिपल्ली रामैया का निधन हो गया .वह थे –

(a) पर्यावरणविद    (b) साहित्यकार 

(c) इतिहासकार     (d) मूर्तिकार

उत्तर – (a)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 अप्रैल ,2025 को तेलंगाना के प्रसिद्ध पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता दारिपल्ली रामैया का निधन हो गया
  • उन्होंने 50 से ज्यादा वर्ष  तक पर्यावरण संरक्षण के लिए काम किया।
  • वह हमेशा अपनी जेब में बीज रखते थे ताकि जब भी खाली जमीन दिखे, वहां पेड़ लगा सकें।
  • उन्होंने अपने जीवन में 1 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए थे।
  • वह  वनजीवी के नाम से  लोकप्रिय थे  
  • वर्ष 2017 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें कई सम्मान मिले जैसे – सेवा अवॉर्ड (1995), वनमित्र अवॉर्ड (2005) और पारंपरिक ज्ञान के लिए राष्ट्रीय नवाचार पुरस्कार (2015)। 
  • तेलंगाना सरकार ने ‘हरिता हरम’ योजना के तहत भी उन्हें समर्थन दिया था, जिसका लक्ष्य राज्य की हरित क्षेत्र को 24% से बढ़ाकर 33% करना था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2121169

https://www.newsonair.gov.in/pm-modi-expresses-grief-over-the-demise-of-padma-shri-daripalli-ramaiah/#:~:text=In%20a%20social%20media%20post,and%20care%20for%20future%20generations.

https://timesofindia.indiatimes.com/city/vijayawada/vanajeevi-daripalli-ramaiah-passes-away/articleshow/120238278.cms