प्रश्न- 20 अप्रैल 2020 को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित दापोरिजो पुल का उद्घाटन किया है। यह पुल किस नदी पर निर्मित किया गया है?
(a) लोहित नदी
(b) सुबनसिरी नदी
(c) तिरप नदी
(d) येपाक नदी
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य
- 20 अप्रैल 2020 को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित दापोरिजो पुल का उद्घाटन किया।
- यह पुल सुबनसिरी नदी पर निर्मित है।
- इस पुल के उन्नयन का उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश में संचार की इस रणनीतिक लाइन को जोड़ना है।
- यह पुल भारत और चीन के मध्य वास्तविक नियंत्रण रेखा की दिशा में एक रणनीतिक कड़ी है जिससे सभी आपूर्तिया राशन, निर्माण संबंधी सामग्री और दवाएं इसी पुल से भेजी जाती हैं।
- कोविड-19 से सम्बंधित सभ सावधानियों का अनुपालन करते हुए यह पुल रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है।
- इस पुल का निर्माण कार्य 23 बीआरटीएफ द्वारा 17 मार्च 2020 को शुरू किया गया था तथा 27 दिन की अवधि में 14 अप्रैल 2020 को इस पुल का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
- अब इस पुल के वजन को 24 टन से अपग्रेड करके 40 टन कर दिया गया है जिससे सेना की आवश्यकता वाले भारी वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी।
- इस पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन, रक्षा मंत्रालय और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच समन्वय एवं सहयोग से निर्मित किया गया है।
लेखक –विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1616451