दलीप ट्रॉफी, 2025–26

प्रश्न – दलीप ट्रॉफी,2025–26 के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 28 अगस्त, 2025 से 15 सितंबर, 2025 तक भारत की घरेलू प्रथम – श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता दलीप ट्रॉफी,2025–26 का आयोजन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड, बंगलुरू, कर्नाटक में किया गया।
(b) दिलीप ट्रॉफी 2024-25 का खिताब मध्य क्षेत्र (सेंट्रल ज़ोन) ने जीता है
(c) प्लेयर ऑफ़ द सीरीज सारांश जैन ( मध्य क्षेत्र ) चुने गए।
(d) इस टूर्नामेंट में मध्य क्षेत्र के यश राठौड़ ने सर्वाधिक 374 रन बनाए।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 अगस्त, 2025 से 15 सितंबर, 2025 तक भारत की घरेलू प्रथम – श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता दलीप ट्रॉफी,2025–26 का आयोजन बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड, बंगलुरू, कर्नाटक में किया गया।
  • इस टूर्नामेंट में 6 टीमों (मध्य क्षेत्र,पूर्वी क्षेत्र,उत्तरी क्षेत्र, उत्तर
    पूर्व क्षेत्र,दक्षिण क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र) ने प्रतिभाग किया।
  • फाइनल मैच मध्य क्षेत्र (सेंट्रल ज़ोन) और दक्षिण क्षेत्र के बीच हुआ।
  • फाइनल मुकाबले में मध्य क्षेत्र (सेंट्रल ज़ोन) ने दक्षिण क्षेत्र को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया।
  • मध्य क्षेत्र (सेंट्रल ज़ोन) ने 7वीं बार दलीप ट्रॉफी का खिताब जीता है।
  • फाइनल में यश राठौड़ (मध्य क्षेत्र) को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
  • प्लेयर ऑफ़ द सीरीज सारांश जैन ( मध्य क्षेत्र ) चुने गए।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन (382) मध्य क्षेत्र के रजत पाटीदार ने बनाए।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट (16) मध्य क्षेत्र के सारांश जैन ने लिए।
  • मध्य क्षेत्र (सेंट्रल ज़ोन) के कप्तान रजत पाटीदार थे।
  • इस टूर्नामेंट में औकिब नबी (उत्तर क्षेत्र) दलीप ट्रॉफी के इतिहास में चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • दानिश मालेवार (मध्य क्षेत्र) ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक बनाया।
  • सर्वाधिक 2 शतक मध्य क्षेत्र (सेंट्रल ज़ोन) के कप्तान रजत पाटीदार ने बनाए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.espncricinfo.com/series/duleep-trophy-2025-26-1492379/match-schedule-fixtures-and-results

https://www.cricbuzz.com/cricket-scores/123688/szone-vs-czone-final-duleep-trophy-2025

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/news/duleep-trophy-2025-full-schedule-match-dates-timings-format-venues-and-all-you-need-to-know/articleshow/123497950.cms