तेलंगाना खेल नीति

प्रश्न – 2 अगस्त, 2025 को तेलंगाना खेल नीति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) इस नीति का उद्देश्य एक विश्वस्तरीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।
(b) नीति में खेल प्रशासन को मजबूत करने और खेल बुनियादी ढांचे का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
(c) तेलंगाना खेल विकास कोष (TSDCF) की निगरानी के लिए 10 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स गठित किया जाएगा।
(d) कपिल देव, पुलेला गोपीचंद और बाईचुंग भूटिया जैसे दिग्गज इस बोर्ड का हिस्सा होंगे।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 अगस्त, 2025 को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना खेल सम्मेलन के पहले संस्करण के दौरान तेलंगाना खेल नीति का अनावरण किया।
  • इस नीति का उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को कम करना और एक विश्वस्तरीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।
  • इस नीति में राज्य भर में खेल विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण की रूपरेखा दी गई है।
  • इसमें शासन को मजबूत करने, बुनियादी ढांचे का विस्तार करने, कैरियर के रास्ते बनाने और एक जीवंत खेल पारिस्थितिकी तंत्र को पोषित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • इस नीति में तेलंगाना खेल विकास कोष (टीएसडीएफ) की देखरेख के लिए 14 सदस्यीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के गठन का भी प्रस्ताव है।
  • कपिल देव, अभिनव बिंद्रा, पुलेला गोपीचंद, बाईचुंग भूटिया और संजीव गोयनका जैसे भारत के कुछ सबसे सम्मानित खेल हितधारकों को शामिल करते हुए, यह बोर्ड संसाधनों का पारदर्शी और जवाबदेह उपयोग सुनिश्चित करेगा।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दो प्रमुख पहलों – यंग इंडिया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और यंग इंडिया स्पोर्ट्स अकादमी की घोषणा की, जिनका उद्देश्य राज्य में प्रतिभाओं को पोषित करना और विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/cm-revanth-reddy-unveils-telangana-sports-policy-to-build-medal-winning-ecosystem

https://www.newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-15