प्रश्न-तुशील-पी 1135.6 फ्रिगेट के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 28 अक्टूबर‚ 2021 को तुशील पी 1135.6 वर्ग का सातवां भारतीय नौसेना फ्रिगेट रूस के कालिनिनग्राद स्थित यानतर शिपयार्ड में लांच किया गया।
(b) मास्को स्थित भारतीय राजदूत डी. बाला वेंकटेश वर्मा ने इस पोत का नाम ‘तुशील’ रखा।
(c) संस्कृत में तुशील का अर्थ ‘रक्षात्मक कवच’ होता है।
(d) भारत और रूसी संघ की सरकारों के मध्य समझौते के आधार पर परियोजना 1135.6 के तहत दो पोत रूस में और दो पोत भारत में (गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में) बनाए जाएंगे।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 28 अक्टूबर‚ 2021 को पी 1135.6 वर्ग का सातवां भारतीय नौसेना फ्रिगेट रूस के कालिनिनग्राद स्थित यानतर शिपयार्ड में लांच किया गया।
- लांचिंग समारोह के दौरान दात्ला विद्या वर्मा ने इस पोत का नाम -‘तुशील’ रखा।
- संस्कृत में तुशील का अर्थ ‘रक्षात्मक कवच’ होता है।
- भारत और रुसी संघ की सरकारों के मध्य समझौते के आधार पर परियोजना 1135.6 के तहत दो पोत रूस और दो पोत भारत में बनाए जाएंगे।
- भारत में यह पोत मेसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित किए जाएंगे।
- दो पोतों के निर्माण की संविदा पर रूस और भारत के मध्य 18 अक्टूबर को हस्ताक्षर किए गए थे।
- इन जलपोतों का निर्माण भारतीय नौसेना की विशेष आवश्यकताओं के दृष्टिगत किया जा रहा है‚ जिससे वायु‚ सतह और उप-सतह जैसे सभी तीन आयामों में समुद्री जंग की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
- ये जलपोत भारत और रूस के उन्नत हथियारों और संवेदी उपकरणों से लैस होंगे।
- इनमें स्टील्थ टेव्नâोलॉजी लगी होगी‚ जिसके कारण वे निचले स्तर पर काम करने वाले राडार से बच जाएंगे तथा गहरे पानी के भीतर किसी भी प्रकार का शेार नहीं करेंगे।
- इन जहाजों को भारत से प्राप्त प्रमुख उपकरणों यथा-सतह से सतह पर मार करने वाले मिसाइल‚ सोनार प्रणाली‚ सतह की निगरानी करने वाले राडार‚ संचार-तंत्र‚ और पनडुब्बी रोधी प्रणाली से लैस किया जा रहा है।
- इसके साथ ही इसमें रूस के बने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल और तोपें-बंदूके भी लगाई जा रही हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…