‘तुरंत कस्टम्स’ कार्यक्रम का शुभारंभ

Faceless Assessment- ‘Turant Suvidha Kendra’ cell formed

प्रश्न-8 जून, 2020 को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने आयातित वस्तुओं के तेजी से सीमा शुल्क निकासी के लिए किन शहरों में ‘तुरंत कस्टम्स’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया?
(a) कोलकाता एवं बंगलुरू
(b) बंगलुरू एवं चेन्नई
(c) पुणे एवं कोच्चि
(d) कोलकाता एवं चेन्नई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 जून, 2020 को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने आयातित वस्तुओं के तेजी से सीमा शुल्क निकासी के लिए बंगलुरू एवं चेन्नई में ‘तुरंत कस्टम्स’ (Turant Customs) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयातकों को सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ नियमित इंटरफेस के उन्मूलन के साथ लाभ मिलेगा जो पूरे देश में मूल्यांकन में एकरूपता प्रदान करेगा।
  • आयात के बंदरगाह के बाहर स्थित सीमा शुल्क अधिकारी दूर से ही फेसलेस मूल्यांकन करने के बाद सीमा शुल्क से माल को जाने की अनुमति देंगे।
  • यह कार्यक्रम करोबार करने में सुगमता में सुधार करने का मेगा कार्यक्रम है।

लेखक– विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1630463