तीसरा विश्व रक्षा प्रदर्शनी-2026

प्रश्न – 8 – 9 फरवरी, 2026 के मध्य तीसरा विश्व रक्षा प्रदर्शनी-2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) अबू धाबी
(c) सऊदी अरब (d) बंगलुरु
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 – 9 फरवरी 2026 के मध्य तीसरा विश्व रक्षा प्रदर्शनी-2026 सऊदी अरब में आयोजित किया गया
  • विश्व रक्षा प्रदर्शनी सऊदी अरब द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी है।
  • यह वैश्विक रक्षा तंत्र में अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने के लिए भी एक अहम मंच के रूप में कार्य करता है।
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसमें उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया
  • इस आयोजन में रक्षा राज्य मंत्री 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले पहले भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया।
  • यह पवेलियन रक्षा विनिर्माण और प्रौद्योगिकी में भारत की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं को प्रदर्शित किया ।
  • इसमें आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल), एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआईएल), मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड (एमआईएल), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड (आईओएल), भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) और यंत्र इंडिया लिमिटेड (वाईआईएल) जैसे देश के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख रक्षा उद्यम शामिल होंगे जो टैंक, तोप प्रणाली, मिसाइल, गोला-बारूद व रडार सहित अपने अन्य उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।
  • इसमें 700 से अधिक प्रदर्शकों और लगभग 400 आधिकारिक प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2224416&reg=3&lang=2