प्रश्न-18-19 नवंबर, 2022 के मध्य तीसरे मंत्रिस्तरीय ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन, 2022 का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) जयपुर
(b) पेरिस
(c) वियना
(d) नई दिल्ली
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

- उद्देश्य-पेरिस (वर्ष 2018) और मेलबर्न (2019) में अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा आयोजित विगत दो सम्मेलनों में आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने से संबंधित चर्चाओं को आगे बढ़ाना।
- यह सम्मेलन इस मुद्दे पर विभिन्न देशों के बीच समझ और सहयोग विकसित करने के भारत के प्रयासों को आगे बढ़ाएगा।
- इस सम्मेलन का इरादा दो दिनों में विस्तारित विचार-विमर्श के लिए देशों और अंतरराष्ट्रीय निकायों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाने का है।
लेखक-विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…