तीसरा बिहार म्‍यूजियम बिएनाले-2025

प्रश्न – 7 अगस्त ,2025 को तीसरा बिहार म्‍यूजियम बिएनाले-2025 कहां शुरू हुआ ?
(a) नई दिल्‍ली (b) मुंबई
(c) पटना (d) भागलपुर
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 अगस्त ,2025 को तीसरा बिहार म्‍यूजियम बिएनाले-2025 पटना में शुरू हुआ
  • यह कार्यक्रम 31 दिसंबर तक चलेगा।
  • इसका मुख्य विषय -“वैश्विक दक्षिण: इतिहास साझा करना” है
  • यह पटना स्थित बिहार संग्रहालय का एक विशाल आयोजन है ,जिसमें दुनिया भर के संग्रहालय हर दो साल के अंतराल पर अपने मुद्दों, विषयों और संवर्धन के तरीकों पर चर्चा करते हैं।
  • इसमें इथियोपिया, पेरू, वेनेजुएला, इक्वाडोर, मेक्सिको, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान और अन्य देशों के कलाकार, विशेषज्ञ और पारखी सेमिनार, प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
  • साथ ही इसमें पटना कलम चित्रकला कला के लिए एक विशेष खंड आरक्षित किया गया है, ताकि इस लुप्त होती विशेष कला को पुनर्जीवित किया जा सके।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/bihar-museum-biennale-2025-to-begin-in-patna-on-august-7

https://www.biharmuseum.org/biennale-2025