तीसरा पूर्वोत्तर विमानन शिखर सम्मेलन-2025

प्रश्न – 4 सितंबर,2025 को तीसरा पूर्वोत्तर विमानन शिखर सम्मेलन-2025 कहां आयोजित हुआ ?
(a) कोलकाता (b) रांची
(c) ईटानगर (d) अगरतला
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 सितंबर, 2025 को तीसरा पूर्वोत्तर विमानन शिखर सम्मेलन-2025 ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में आयोजित हुआ
  • इसके साथ ही नागरिक उड्डयन पर पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्रियों का सम्मेलन भी आयोजित हुआ
  • इसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा अरुणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था
  • इस सम्मेलन में सभी पूर्वोत्तर राज्यों के नागरिक उड्डयन मंत्री, नीति निर्माता और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
  • इसमें मौजूदा और नए हवाई अड्डों के विस्तार की योजनाओं के साथ-साथ हेलीकॉप्टर सेवाओं, छोटे विमानों, सामान्य विमानन, समुद्री विमानों, ड्रोनों और रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2163919

https://www.ficci.in/event_details/30042501578431