प्रश्न – 5 अप्रैल, 2026 को संपन्न टेनिस प्रतियोगिता तिरियाक ओपन (Tiriac Open), 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब मारियानो नावोन (अर्जेंटीना) ने जीता है।
2.पुरुष युगल का खिताब एडम पावलासेक और पैट्रिक रिक्ल (दोनों चेक गणराज्य)
ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 मार्च – 5 अप्रैल, 2026 के मध्य ATP टूर सत्र, 2026 की टेनिस प्रतियोगिता तिरियाक ओपन (Tiriac Open), 2026 बुखारेस्ट, रोमानिया में आयोजित हुआ।
- पुरुष एकल विजेता – मारियानो नावोन (अर्जेंटीना)
- पुरुष एकल उपविजेता –डैनियल मेरिडा (स्पेन)
- पुरुष युगल विजेता – सादियो डौम्बिया और फैबिएन रेबौल (दोनों फ्रांस)
- पुरुष युगल उपविजेता – एडम पावलासेक और पैट्रिक रिक्ल (दोनों चेक गणराज्य)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.espn.in/tennis/scoreboard/tournament/_/year/2026/eventId/974-2026